Rohtas में गायब लड़की का शव बरामद, परिजनों ने कहा…

रोहतास: रोहतास (Rohtas) के कछवा थाना क्षेत्र में कल से गायब एक 16 वर्ष की लड़की का छत विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रचना कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र मात्र 16 साल थी। मृतक लड़की जनेश्वर राम की पुत्री थी। बताया जाता है कि कल से ही रचना घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन आज लेवा गांव में एक गेहूं के खेत से रचना का शव बरामद हुआ है। परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं तथा आरोप है कि अपराधियों ने रचना के साथ अमानवीय सलूक किया है।

Rohtas पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। परिजनो ने बताया कि घर से महज 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत से रचना का बॉडी मिला। शव के साथ छेड़छाड़ किया गया है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान है। मृतक के आंख तथा कान को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। फिलहाल Rohtas पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में लग गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...