होली खेलने को निकले CM Yogi ने कहा – कुछ लोग सोचते हैं कि हम बंटे हुए हैं लेकिन…

गोरखपुर :  होली खेलने को निकले CM Yogi ने कहा – कुछ लोग सोचते हैं कि हम बंटे हुए हैं लेकिन…। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ शुक्रवार को होली रंग में सुबह से ही सरोबार हैं।

गोरखपुर की सड़कों पर प्रदेश के CM आम नागरिकों के बीच होली खेलने निकले तो फूलों और गुलाल की बरसात करने वालों की भीड़ देखते ही बनी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी CM Yogi संग होली की सेल्फी लेने की होड़ में दिखे।

इन सबसे इतर होली खेलने को निकलने से ऐन पहले लोगों को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…कुछ लोग सोचते हैं कि हम बंटे हुए हैं लेकिन …ऐसा नहीं है। …सनातन धर्म हमारी आस्था है। जहां धर्म होगा, वहीं विजय होगी।’ 

‘कोसने वालों ने महाकुंभ में देखी सनातन की ताकत’

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…कुछ लोग सनातन को कोसते हैं, प्रयागराज में कोसनेवालों को सनातन की ताकत दिखी। 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। महाकुंभ के आयोजन पर सवाल उठाए, लेकिन महाकुंभ में कोई भेदभाव नहीं हुआ।

गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज
गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज

…प्रयागराज की धरती से एकता का संदेश दिया। जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्हें महाकुंभ के दौरान इसकी ताकत दिखी। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई।

…ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई, जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए, ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।’

गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज
गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज

होलिका दहन स्थल कीआरती कर CM Yogi ने खेली होली

इससे पहले उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने होली उत्सव की शुरुआत करने के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की। इसके बाद CM Yogi  ने होली खेली।

CM Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले, गोरखनाथ मंदिर में CM Yogi vs बत्तखों को दाना डाला।

साथ ही गोरखनाथ मंदिर में CM Yogi ने बछड़ों और गायों को गुलाल लगाया। फिर पारंपरिक होली खेलने निकले।

गोरखपुर में शुक्रवार को होली खेलने निकले सीएम योगी का अंदाज
गोरखपुर में शुक्रवार को होली खेलने निकले सीएम योगी का अंदाज

लोगो संग होली के दौरान CM Yogi ने साथ गाया पारंपरिक ‘फाग गीत’

गोरखपुर में शुक्रवार को गोरक्षपीठ में गोवंशों को अबीर-गुलाल लगाने एवं बत्तखों-मोर को दाना खिलाने के बाद होली कार्यक्रम में शरीक होने को CM Yogi आदित्यनाथ निकले को साथ होली उत्सव में भाग लेने वाला हुजूम भी उमड़ा।

गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज
गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज

संबोधन कार्यक्रम के उपरांत फूलों और गुलाल की बौछारों के बीच खुद CM Yogi भी लोगों पर फूल और गुलाल बिखेरते हुए गोरखपुर की सड़कों पर निकले। इससे पहले शुक्रवार को होली के पर्व पर CM Yogi ने लोगों के साथ मिलकर खूब पारंपरिक ‘फाग गीत’ गाए।

CM Yogi आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अन्य लोगों के साथ शामिल हुए। वहां CM Yogi ने फाग गीत गाए और होली का त्योहार मनाया। इसी के साथ होली के उल्लासपूर्ण उत्सव की शुरुआत हुई। इसी तरह, कई भाजपा नेताओं ने भी रंगों के त्योहार होली को उत्साहपूर्वक मनाया।

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...