Advertisment

अपने पैतृक निवास पर आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन भी साथ में थी

रांची. रामगढ़ जिला के नेमरा स्थित अपने पैतृक निवास पर आयोजित ‘बाहा पर्व’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल “जाहेरथान” में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए हेमंत सोरेन

इसकी जानकारी देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज नेमरा में बाहा पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। जोहार बाहा बोंगा!”

यह संथाल आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है। बाहा का अर्थ है फूल। इस पर्व के अवसर पर बच्चे, पुरुष और स्त्रियां सभी परंपरागत वस्त्र धारण करती हैं और गीत-नृत्य का आयोजन किया जाता है। रांची, दुमका और जमशेदपुर समेत अन्य संथाल आदिवासी बहुल इलाकों में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...