JDU में निशांत का स्वागत शुरू, पटना में पोस्टर लगा पार्टी ज्वाइन करने…

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आयेंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अब तक आधिकारिक रूप से न तो JDU की तरफ से की गई है और न ही नीतीश कुमार या उनके बेटे की तरफ से। बावजूद इसके 2024 लोकसभा चुनाव के वक्त से ही बीच बीच में निशांत कुमार के राजनीति में आने की बातें उठते रहती है और इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी होती हैं। एक बार फिर होली के ठीक बाद राजधानी पटना में स्थित JDU कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाई गई है जिसमें निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की बात कही गई है।

पोस्टर में लिखा है कि ‘जनता दल (यू) के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइये निशांत कुमार।’ पोस्टर में ऊपर बाएँ तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो है तो बीच में JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और दाएँ तरफ जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की। पोस्टर में मुख्य फोटो के रूप में निशांत कुमार की फोटो लगी है और इसके साथ ही उनके पार्टी में शामिल होने की बात भी लिखी गई है। पोस्टर में निवेदक के रूप में समस्त जनता दल यू परिवार लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें – होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

वहीं इसके साथ एक और भी पोस्टर लगाई गई है जिसमें निशांत कुमार का स्वागत करने की बात लिखी गई है। यह पोस्टर JDU नेता डॉ अनुकूल सरकार की तरफ से लगाई गई है जिसमें लिखा है कि ‘बंगाली समाज की ओर से इंजीनियर निशांत कुमार जी का हार्दिक स्वागत है।’ इसके साथ ही पोस्टर में निशांत कुमार की फोटो लगाई गई है।

2 12 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल, गरीब कल्याण,...

गयाजी : गयाजी स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल...

राज्यसभा चुनाव के बीच महुआ माजी का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...