Advertisement
Advertisement

Giridih Clash पर बाबूलाल का हमला, एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा और…

Giridih Clash 

Ranchi : गिरिडीह के घोड़थांभा में होली के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद राजनीति गर्म हो गई है। विपक्ष घटना को लेकर लगातार हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गयी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़थाम्भा में हुई हिंसक झड़प पर पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बदलेगा मौसम चलेंगी तेज हवाएं, इतने दिन बारिश के आसार… 

Giridih Clash पुलिस की मारपीट में घायल युवक
Giridih Clash पुलिस की मारपीट में घायल युवक

मरांडी ने इसे बर्बरता की पराकाष्ठा बताया है। उन्होने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रुरता के साथ पीटा है, वह चीख-चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है।

ये भी पढ़ें- Sarath : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, घर में सो रही महिला जिंदा जली, मौत… 

Giridih Clash : घोड़थांभा में पुलिस की यह कार्रवाई बेहद ही शर्मनाक और अक्षम्य है-बाबूलाल

आगे उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि क्या हेमंत सरकार के द्वारा इसी तरह जनता को पुलिसिया जुल्म के हवाले छोड़ दिया जाएगा? पुलिस की यह कार्रवाई बेहद ही शर्मनाक और अक्षम्य है। लोकतंत्र में लाठीतंत्र की कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : फिल्मी स्टाईल में ट्रक चोरी कर भाग रहे दो अपराधी धराए, पश्चिम बंगाल में… 

Giridih Clash: दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए-बाबूलाल

पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच कर विकास के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त कारवाई होनी चाहिए अन्यथा पीठ पर दिख रहे एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा।

 

 

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...