Advertisment

गिरिडीह हिंसा मामला: बाबूलाल मरांडी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा

रांची: गिरिडीह हिंसा मामले में झारखंड भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन उपद्रवियों का बचाव कर रहा है और पीड़ित हिंदू पक्ष पर ही कार्रवाई कर रहा है।

मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि होली के दिन गिरिडीह के घोर थंबा में हुई हिंसक झड़प में प्रशासन संतुलन दिखाने के नाम पर पीड़ित पक्ष को ही निशाना बनाएगा। उन्होंने एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह शिकायत से ज्यादा एक पूर्व नियोजित साजिश का खाका लगती है।

भाजपा नेता ने राज्य की कांग्रेस-जेएमएम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे हिंदुओं ने होली मनाकर कोई अपराध कर दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू जब अपना त्योहार मनाते हैं, तो उन पर पत्थर और बोतल बम से हमला किया जाता है, और बाद में उन्हें ही दोषी ठहराकर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।

गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी पहले भी हेमंत सरकार पर हिंदू त्योहारों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति हिंदू विरोधी है और इस प्रकार की घटनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

 

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...