Jio का क्रिकेट ऑफर-Jiohotstar पर देखिए मुफ्त में आईपीएल

Desk : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जियो (Jio) अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफ़र लेकर आया है। 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।

मौजूदा और नए जियो सिम उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर

इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4K क्वालिटी में। यानी ग्राहक 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा सकेंगे। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य होगा।

Jio : टीवी/मोबाइल पर 4K में 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार

इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।

50-दिन के लिए मुफ़्त जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन

ऑफ़र का फायदा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच उठाया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...

Cyclone Alert: झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम,...

 Cyclone Alert के बीच झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची में बिजली विभाग अलर्ट, स्कूल...