ED की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी निकलीं, तेज प्रताप यादव से अब भी…

पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। मामले में पूछताछ के लिए आज ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप को तलब किया था। मां बेटे मंगलवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे जहां पहले उनसे चाय नाश्ते के लिए पूछा गया फिर अलग अलग कमरों में उनसे पूछताछ की गई। ED ने करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी को घर जाने की अनुमति दे दी लेकिन तेज प्रताप यादव से अभी भी पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें – Bike चोरी करते ही पकड़े जायेंगे चोर, पटना पुलिस ने कर ली है खास तैयारी…

ED ने किये तीखे सवाल

मिली जानकारी के अनुसार ईडी लालू यादव को भी पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया है। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से लैंड फॉर जॉब मामले में कई तीखे सवाल किये। राबड़ी देवी ने अधिकतम सवालों के जवाब में ‘ना’ कहा। ईडी की टीम ने राबड़ी देवी से पूछा कि तेजस्वी ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जो बंगला खरीदा है वह कैसे खरीदा। उनके नाम से जो जमीन है वह उन्होंने कैसे हासिल की। जिन लोगों से जमीन ली गई उन्हें कैसे जानती हैं। ED ने राबड़ी देवी से पटना के सगुना मोड़ में अपार्टमेंट की जमीन के बारे में भी सवाल किया।

यह भी पढ़ें – Cancer प्रोडक्ट हैं तेजस्वी और उनका परिवार, मांझी ने कहा ‘पूरे परिवार को…’

करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जाने की अनुमति दे दी जबकि तेज प्रताप यादव से अभी पूछताछ कर रही है। बता दें कि तेज प्रताप यादव से ED की टीम पहली बार पूछताछ कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के साथ मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंची थी। पूछताछ के बीच में ईडी ने दोनों को लंच ब्रेक भी दिया। मीसा भारती ने दोनों को लंच करवाया। पूछताछ के बाद राबड़ी देवी मीसा भारती के साथ अपने आवास पर लौट आई। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के विधानसभा पहुंचने की जानकारी को लेकर वहां राजद के कार्यकर्ताओं की भी भीड़ जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  DGP ने अश्लीलता को लेकर महिलाओं से की खास अपील, कहा ‘किसी रूप में क्षम्य नही…’

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...