Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी का आज किया अनावरण। सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ समझौते के अनुसार अगले एक वर्ष तक भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर Bihar का नाम लिखा रहेगा

पटना: बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मंगलवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित समारोह में Bihar राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह दहिया तथा भारतीय सेपक टाकरा टीम की उपस्थिति में भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण किया।

उपस्थित लोगों को अभिनंदन करते हुए हुए खेल मंत्री ने कहा कि सेपक टाकरा वर्ल्ड कप की मेजबानी Bihar के लिए बहुत गर्व की बात है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध बिहार सरकार के निरंतर प्रयास से आज बिहार खेल की दिशा में नई ऊंचाईयों को छू रहा है। आज गाँव गाँव तक खेल आंदोलन पहुंच चुका है तथा गांव की प्रतिभा का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रुप में तैयार किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप के बिहार में आयोजन से ना सिर्फ बिहार के खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर Bihar की छवि और सुदृढ़ होगी।

2 15 22Scope News

यह भी पढ़ें – ED की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी निकलीं, तेज प्रताप यादव से अब भी…

सुरेन्द्र मेहता ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया। सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया और Bihar राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के अनुसार अगले एक वर्ष तक भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी में बिहार का नाम लिखा रहेगा l यह ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में बिहार की छवि बनाने में सहायक होगा बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए भी सकारात्मक रूप से प्रभावशाली रहेगा। गौरतलब है बिहार में पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 20 से 25 मार्च तक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Cancer प्रोडक्ट हैं तेजस्वी और उनका परिवार, मांझी ने कहा ‘पूरे परिवार को…’

इस वर्ल्ड कप में विश्व के 20 देश हिस्सा ले रहे हैं तथा 300 से ज्यादा खिलाडियों और प्रशिक्षकों की भागीदारी इसमें रहेगी। जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलयेशिया, ईरान, वियतनाम, भारत, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, यूएसप, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, चीनी ताइपे. की टीमों के बीच सेपकटाकरा का रोमांचक मुकाबला होगा। सेपक टाकरा खेल के रेगु, डब्लस और क्वाड में कुल सात स्पर्धाएं आयोजित होंगी. इसमें तीन महिला, तीन पुरुष और एक मिक्सड स्पर्धाएं शामिल हैं. मेजबान होने के नाते भारत की महिला और पुरुष टीम सभी स्पर्धाओं में शामिल होगी.20 से 25 मार्च तक कुल 150 मैच खेले जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  DGP ने अश्लीलता को लेकर महिलाओं से की खास अपील, कहा ‘किसी रूप में क्षम्य नही…’

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...