हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्रों को संबोधित करेंगे CM नीतीश, मिला आमंत्रण

हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये CM को मिला आमंत्रण

पटना: हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून एवं नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय की ओर से, विशेष रूप से बिहार के छात्रों द्वारा ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिये बिहार के CM नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। ‘अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम’ विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें – Begusarai में भी होगा खेलो इंडिया का आयोजन, अधिकारियों ने तैयारी का लिया जायजा

आमंत्रण पत्र में CM नीतीश कुमार से कहा गया है कि आपके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुये बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिये एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है। आनेवाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर आपका विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये हमलोग उत्सुक हैं।

यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिये उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। आमंत्रण पत्र में बिहार के CM नीतीश कुमार से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने हेतु समय की मांग की गयी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...