Begusarai में भी होगा खेलो इंडिया का आयोजन, अधिकारियों ने तैयारी का लिया जायजा

बिहार के Begusarai और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बेगूसराय: खेल और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन एवं खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने आज Begusarai और भागलपुर जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विकसित हो रहे खेल अधोसंरचना का दौरा किया। इन अधिकारियों ने दोनों जिलों में जिला अधिकारियों और खेल पदाधिकारियों से मुलाकात की और मौके पर जाकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – Begusarai मक्का अनुसंधान केंद्र शिफ्ट होगा कर्णाटक, पत्र वायरल होने के बाद…

बेगूसराय में उन्होंने यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा तथा बराैनी रिफाइनरी स्टेडियम का दौरा किया। इस अवसर पर Begusarai के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हो रहे ये इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगे और इससे बिहार में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर बल दिया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं, ताकि आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...