Khelo India Games के लिए तैयार है बिहार, देश भर से जुटेंगे खिलाड़ी

बिहार में खेलो इंडिया गेम्स (Khelo India Games) की तैयारी जोर-शोर से जारी, तैयारियों का जायजा लेने बेगूसराय पहुंचे खेल विभाग के अधिकारी। बिहार में 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन। राजधानी पटना, राजगीर, गया, बेगूसराय और भागलपुर में होगा आयोजन। तैयारियों का जायजा लेने बेगूसराय पहुंचे खेल विभाग के उच्च अधिकारी, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर भी रहे मौजूद

पटना: बिहार में एकबार फिर खेल और खिलाड़ियों की धूम मचेगी। जी हां, बिहार में 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Games) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के उच्च अधिकारी पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग-सह-खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर, खेल निदेशक महेंद्र कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के महानिदेशक रविंद्र शंकरण ने यमुना भगत स्टेडियम, तेघरा और बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम (बेगूसराय) का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्रों को संबोधित करेंगे CM नीतीश, मिला आमंत्रण

बिहार के पांच जिले-पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बेगूसराय में फुटबॉल जबकि भागलपुर में बैडमिंटन के मैच प्रस्तावित हैं। बेगूसराय में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Games) के सफल आयोजन में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए खेल विभाग के अधिकारी बेगूसराय पहुंचे और यहां आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था को लेकर मंथन किया और खेल मैदानों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बेगूसराय के स्टेडियमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मानक के हिसाब से तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें – Begusarai में भी होगा खेलो इंडिया का आयोजन, अधिकारियों ने तैयारी का लिया जायजा

गौरतलब है कि राजगीर में हॉकी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी के लिए कमर कस कर तैयार है। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Games) में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा। साथ ही बिहार में बढ़ते स्पोर्ट्स कल्चर को नई पहचान भी मिलेगी लिहाजा खेल विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन खेलों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए एक्शन में है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...

Shravani Mela 2026: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला 4 दिन...

Shravani Mela 2026, देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राहत दी गई...