राजधानी Patna में गड्ढे में गिरा ई रिक्शा, लोगों ने बचाई मासूम की जान

पटना: राजधानी Patna में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे में एक ई रिक्शा पलट जाने से मौके पर अफरातफरी मच गई। ई रिक्शा पलटने से पांच वर्ष का एक बच्चा गड्ढा में गिर गया जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि आनन फानन में स्थानीय लोगों ने गड्ढे में कूद कर बच्चे को बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुँचाया। घटना राजधानी Patna के राजीव नगर रोड नंबर 23 की है।

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, कल ही सीएम ने…

बताया जा रहा है कि मासूम शानू को अधिक चोट नहीं आया है लेकिन अगर वक्त पर स्थानीय लोग सूझ बुझ का परिचय नहीं देते तो फिर बड़ी घटना घट सकती थी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को बचाया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में पानी भरा है जिसमें ई रिक्शा पलट गया। घटना के बाद लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यह काम बुडको के द्वारा किया जा रहा है। पिछले एक महीने से जगह जगह गड्ढा किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की सावधानी नहीं बरती जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img