Commercial Advertisment

11 बजे ED दफ्तर पहुंचेंगे लालू यादव, कार्यकर्ता कर रहे हैं नारेबाजी

पटना : लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से पूछताछ करेगी। उससे पहले कल यानी मंगलवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बड़े लाल तेज प्रताप यादव से ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की थी।‌ बता दें कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तब उन्होंने ग्रुप डी में भर्ती के लिए नौकरी के बदले जमीन अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम लिखवाई थी। इसी पूरे मामले में लगातार ईडी कार्रवाई कर रही है। आज लालू प्रसाद यादव से इसी मामले में पूछताछ होगी। सुबह 11 बजे के आसपास लालू यादव ईडी ऑफिस पहुंचेंगे। मगर उनके पहुंचने से पहले उनके चाहने वाले राजद के कार्यकर्ता ईडी ऑफिस के बाहर पहुंचकर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Land for Job Scam : आज ED दफ्तर में लालू यादव लगाएंगे हाजिरी

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...