ED कार्यालय से 4 घंटे बाद बाहर आये लालू यादव…, पूछे गए कई तीखे सवाल…

पटना: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में ED एक बार फिर से एक्टिव है। मंगलवार को ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से लंबी पूछताछ की वहीं बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें – Congress प्रदेश अध्यक्ष के पद से अखिलेश सिंह की छुट्टी, ये बने नए प्रदेश अध्यक्ष

ED ने लगा दी सवालों की झड़ी

ईडी के समन पर लालू यादव बुधवार की सुबह ED कार्यालय पहुंचे थे जहां टीम ने उनसे करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद लालू यादव अब ईडी कार्यालय से बाहर निकल गये हैं। ईडी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ मीडिया से दुरी बनाते हुए अपने आवास की तरफ रवाना हो गये। ED की टीम ने लालू यादव से भी कई तीखे सवाल किये। लालू से ईडी ने पूछा कि आखिर राबड़ी देवी को जमीन लिखे जाने के बाद ही संजय राय और उसके परिवार के दो सदस्यों को नौकरी क्यों मिली।

किरण देवी ने करीब 81 हजार वर्ग फीट जमीन मात्र 3 लाख 70 हजार रूपये में ही आपकी बेटी को क्यों बेचीं। इसके साथ ही ED की टीम ने लालू यादव से उनके परिवार के सदस्यों को अन्य जमीन मिलने के मामले में भी सवाल किया। ED ने पूछा कि आखिर ब्रिज नंदन राय ने हृदयानंद चौधरी को जमीन को दी और वह जमीन हृदयानंद चौधरी ने हाजीपुर में रेलवे में नौकरी मिलने के बाद आपकी बेटी हेमा को क्यों लिख दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ED की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी निकलीं, तेज प्रताप यादव से अब भी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...