Advertisment

Bettiah: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगी सरदार पटेल की प्रतिमा

पश्चिम चंपारण: बिहार सरकार की नगर विकास विभाग सभी शहरों में सौन्दर्यीकरण एवं विकास के कामों के लिए लगातार राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को राशि मुहैया करवा रहा है। इसी कड़ी में बेतिया (Bettiah) के राजगुरु चौक पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। Bettiah की मेयर गरिमा देवी सिकरिया ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया और सौन्दर्यीकरण से संबंधित कई निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें – BPSC मामले में सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने….

निरीक्षण के दौरान Bettiah मेयर ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर करीब दो दर्जन रंगीन बल्ब लग जायेंगे जिससे प्रतिमा की की सुन्दरता बढ़ जाएगी। इसके अलावा ग्रिल के घेरे में प्रतिमा स्थल पर आकर्षक छतरी का निर्माण किया जा रहा है। प्रतिमा के समीप बिजली खंभा के शिफ्टिंग में देरी होने की वजह से सौन्दर्यीकरण के काम में थोडा विलंब हुआ है लेकिन अब इस काम को बहुत ही जल्द खत्म कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्री को सकुशल वापसी पर दी बधाई

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...