Ramgarh: जांच के लिए विजिलेंस की टीम पहुंची सीसीएल सिरका कंटाघर, मचा हड़कंप

Ramgarh: जिले के सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के सिरका परियोजना में बुधवार दोपहर बाद विजिलेंस का दल पहुंचा, इससे हड़कंप मच गया। इस दौरान सिरका लोकल सेल कंटाघर, नए बैरियर चेक पोस्ट समेत कोलियरी के विभिन्न स्थलों की जांच पड़ताल की गई। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया गया।

Ramgarh: विजिलेंस की टीम पहुंची

बताया जाता है कि विजिलेंस दल का नेतृत्व हेडक्वार्टर रांची के चीफ विजिलेंस ऑफिसर विमल कुमार कर रहे थे। इसके अलावे इनके साथ विजिलेंस अधिकारी विवेक भी शामिल थे। सूत्रों की माने तो 13 दिन पूर्व सीबीआई के सीसीएल गिद्दी ‘ए’ कोलियरी में छापामारी, इससे पूर्व गिद्दी ‘सी’, रेलीगढ़ा के रोडसेल कंटाघर व कार्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़े पहलुओं के सामने आने के बाद सीसीएल वरीय प्रबंधन कंटाघरो की व्यवस्था समेत बैरियर के आधुनिकीकरण सुरक्षा पर खास ध्यान दे रहा है। हालांकि सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के रोड सेल भ्रष्टाचार में इससे कितनी रोक लग पाती है, वो आगे पता चलेगा।

Ramgarh: विजिलेंस दल लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा है

वहीं स्थानीय सिरका डिस्पैच ऑफिसर ने बताया कि आगामी 22 मार्च को सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में तीन आधुनिक बैरियर में से कुछ का उद्घाटन होने की संभावना है। इसे लेकर विजिलेंस दल लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा है। साथ ही आवश्यक निर्देश भी मिल रहे हैं।

रविकांत की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...