Giridih: शातिर महिला चोर ने 24 घंटे में तीन जगहों पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, ऐसे पकड़ी गई

Giridih: पचंबा थाना पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने सुग्गासार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीषा कुमारी ने 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के पर्स और झोले से नगदी और जेवरात की चोरी कर ली थी।

Giridih: 24 घंटे में तीन जगहों चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कोलकाता बाजार मॉल से शमा प्रवीण के पर्स से 9,500 रुपये चुराए। मुस्कान कलेक्शन से रूही प्रवीण के दस हजार रुपये नगद और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इलाहाबाद बैंक में गुड़िया देवी के पर्स से बीस हजार रुपये की चोरी की।

Giridih: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी गई

शिकायत के बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद महिला पकड़ में आई। इसके बाद पचंबा थाना क्षेत्र के परियाना निवासी मनीषा कुमारी को सुग्गासार से गिरफ्तार किया गया।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: महिला उद्यमिता की मिसाल! सोनी एंटरप्राइजेज से...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: बिहार में महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपने व्यवसाय को नई पहचान दे रही हैं। उद्योग विभाग और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन...

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...