कोडरमा और बरही में एटीएम लूट: गैस कटर से काटकर 16.16 लाख रुपए उड़ाए

कोडरमा:  ढाब थाम स्थित एसबीआई एटीएम को अपराधियों ने गैस कटर से काटकर 9.99 लाख रुपए लूट लिए। मंगलवार रात 12:55 बजे तीन अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए, महज 12 मिनट में एटीएम काटकर नकदी लेकर फरार हो गए। एटीएम का सायरन बजा, लेकिन आवाज धीमी होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त एटीएम देखा और पुलिस को सूचना दी।

इसी रात करीब 2 बजे, अपराधियों ने बरही के बरसोत स्थित एसबीआई एटीएम को भी निशाना बनाया और 6.17 लाख रुपए लूट लिए। दोनों एटीएम के बीच लगभग 20 किमी की दूरी है। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार, दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...