वाराणसी समेत यूपी में बादलों की हलचल और गर्जन भी, 7 दिनों तक देश के उत्तरी हिस्से में तेज हवा का अलर्ट

वाराणसी : वाराणसी समेत यूपी में बादलों की हलचल और गर्जन भी, 7 दिनों तक देश के उत्तरी हिस्से में तेज हवा का अलर्ट। वाराणसी समेत यूपी में बीते बुधवार की शाम से ही बादलों की हलचल देखी जा रही है।

मध्यम से तेज गति के हवाओं के साथ ही बादलों के गर्जन और बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। गुरूवार की सुबह से हवाओं में भी ठंडक बनी हुई हैं। हालांकि बादलों से सूरज की लुकाछिपी के बीच धूप के भी रह-रह कर खिलने का क्रम जारी है लेकिन कुल मिलाकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमानों के मुताबिक मौसमी मिजाज अपने अस्थिर रूप का दर्शन करा रहा है।

IMD ने यूपी-एमपी से लेकर बिहार तक में लगातार बदलते मौसमी मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इस दौरान कई तेज हवाओं की क्रम बनेगा तो कई बार मौसम सुहाना होने के अहसास होता तो कुछ बाहर बेतहाशा गर्मी भी परेशानी कर सकती है।

यूपी-एमपी और बिहार में मौसमी मिजाज…

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल यूपी-एमपी लेकर बिहार तक मौसमी मिजाज में अस्थिरता है। वाराणसी समेत यूपी में  मौसम बदलने के संकेत हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 72 घंटों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।  इस दौरान कई जिलों में बारिश, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उसी क्रम में बीते बुधवार की रात से वाराणसी समेत पूर्वी में बादलों की गतिविधि तेज है।

मौसम की सांकेतिक तस्वीर
मौसम की सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, बिहार में कई हिस्सों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। IMD ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार, आज 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का अंदेशा है। अगले 2-3 दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

कल 21 मार्च से मौसम होगा साफ और धूप में होगी तेजी

देशभर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पारा अभी से चढ़ने लगा है, हालांकि मार्च का महीना खत्म होने में 10 दिन बचे हैं। IMD ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

आज दिल्ली-नोएडा में हल्की हवा चल सकती है, लेकिन तापमान 32 डिग्री बना रह सकता है। अगले हफ्ते तक राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है।

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 21 मार्च से दिल्ली NCR में मौसम साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। कल से दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है।

इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवाओं की रफ्तार आज से कम पड़ने लगेगी। इसके बाद कल से यह और कम हो जाएगी। इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। 25 से 27 मार्च के बीच गर्मी एक बार फिर काफी तीखी हो जाएगी और लोगों की परेशानियां बढ़ाएगी।

मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

मौसमी मिजाज को लेकर IMD के ताजा बुलेटिन की मुख्य बातें…

पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। कभी यह 30 किमी प्रति घंटे भी रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है।

21 से 25 मार्च के बीच हवाओं की गति धीमी रहेगी। यह 4 से 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक रह सकता है।

राजधानी का तापमान अभी आरामदायक स्तर पर बना हुआ है। बीते दस दिनों में न्यूनतम तापमान सबसे कम बुधवार को रहा। इस हफ्ते के दौरान अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 25 से 27 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है। यह इस महीने का सबसे गर्म दौर हो सकता है।

इस बीच 20 मार्च की देर रात या 21 मार्च की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह बारिश बहुत हल्की और कम समय के लिए होगी। इसकी वजह से 21 व 22 मार्च को तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

इसके बाद यह तेजी से बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है, दिन में अच्छी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले 36 घंटों के दौरान ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान बारिश भी दस्तक दे सकती है। 26 मार्च तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...