यूपी के Ballia में Encounter के दौरान तड़तड़ाई गोलियां, बिहार निवासी 4 अपराधी गिरफ्तार

वाराणसी / बलिया : यूपी के Ballia में Encounter के दौरान तड़तड़ाई गोलियां, बिहार निवासी 4 अपराधी गिरफ्तार। यूपी के बिहार से सटे Ballia जनपद में अपराधियों के साथ पुलिस के हुए आमने-सामने के Encounter के दौरान जमकर गोलियां तड़तड़ाई।

इस Encounter में यूपी पुलिस ने बिहार निवासी 4 अपराधियों को धर दबोचा है। बिहार निवासी गिरफ्तार इन अपराधियों के खिलाफ देश के कई शहरों में आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

Encounter  करने वाली यूपी पुलिस की टीम गिरफ्तार चारों अपराधियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि Encounter में पुलिस की गोली से एक अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे Ballia के ही अस्पताल में पुलिस की कड़ी निगरानी में भर्ती करवाया गया है। वहां उपचार जारी है।

तड़के 2 बजे हुआ Ballia में Encounter…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार और गुरूवार के बीच की दरम्यानी रात यानी गुरूवार तड़के करीब 2 बजे Ballia में Encounter का वाकया हुआ। इस Encounter के दौरान दोनों पक्षों से जमकर गोलिया तड़तड़ाईं लेकिन आखिरकार यूपी पुलिस की नाकेबंदी वाली टीम Encounter में अपराधियों पर भारी पड़ी।

खुद को बुरी तरह घिरा हुआ पाने के बाद घायल साथी के साथ बाकी 3 अपराधियों ने Encounter के दौरान हथियार डाल दिए। बताया जा रहा है कि Ballia में दयाचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले मार्ग पर यह Encounter हुआ।

Ballia के हल्दी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हृदयाचक से पीपापुल जाने वाले मार्ग पर एक कार से जाते हुए 4 संदिग्ध लोगों को रोककर चेकिंग करने का प्रयास किया। लेकिन चारों उतरकर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे।

इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। उसी के बाद Encounter हुआ। जवाबी कार्रवाई में हल्दी पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की। इसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसके बाद  पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं चारों अपराधी…

Ballia में हुए इस Encounter में गिरफ्तार चारों अपराधियों का ब्योरा भी Ballia पुलिस ने जारी किया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम व पता बच्चा लाल पुत्र स्व रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार बताया।

उसे इलाज के लिए पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान भी बिहार के मोहितारी के निवासी के रूप में ही हुई है।

इनमें साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार, मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडीतपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार, लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार के रूप में हुई है।

इन चारों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, 63 एटीएम कार्ड, एक कार के साथ ही 7688 रुपये नगद बरामद किया है।

बलिया में एनकाउंटर के बाद मौके पर पुलिस
बलिया में एनकाउंटर के बाद मौके पर पुलिस

Ballia में Encounter गिरफ्तार बिहार के अपराधी गिरोह की कुंडली…

Ballia में Encounter गिरफ्तार बिहार के चारो गिरफ्तार आरोपियों की यूपी पुलिस ने गुरूवार को कुंडली खोली है। चारों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक गैंग है। यह बलिया सहित अन्य स्थानों पर लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर उनका पैसा निकाल लेते हैं या ट्रांसफर कर लेते हैं।

चारों आरोपी फ्रॉड किए गए पैसे को अपने में बांट लेते हैं। बताया कि सभी बलिया में कई बार आकर घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसी तरह यूपी के अन्य जनपदों और दिल्ली में भी इस तरह का काम करते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों के आने की पुलिस को सूचना मिली।

उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें बच्चा लाल के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जो खतरे से बाहर है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...