केंद्रीय मंत्री के बहन के घर खूनी खेल, 2 भांजे ने एक-दूसरे को मारी गोली, एक की मौत

भागलपुर : भागलपुर में फिर एक बार गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन अपराध पर नकेल कसने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उससे कहीं ज्यादा यहां के मन बढ़े लोग बेखौफ और बेलगाम है। ताजा मामला भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर का है जहां भाई ने ही अपने सगे भाई को ताबड़तोड़ गोली चलाकर मार डाला।

नवगछिया अंतर्गत परवत्ता थाना में यह गोलीबारी हुई है

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत परवत्ता थाना में यह गोलीबारी हुई है। कहा जा रहा है पानी विवाद को लेकर विश्वजीत और जयजीत भाई-भाई में अनबन हो गई और यह बड़ा रूप इख़्तियार कर लिया। आपसी विवाद में भाई ने भाई को ही गोली मार दी। इस मामले को सुलझाने में जब उसकी मां चिना देवी बीच में आए तो वह भी घायल हो गई है। मामूली विवाद में भाई विश्विजित और जयजीत के बीच फायरिंग अमला अब हाई प्रोफाइल मामला बनता चला जा रहा है। विश्विजित की मौत हो गई है। जयजीत को भी गोली लगी है। वह बुरी तरह घायल है। जिसका इलाज भागलपुर के निजी क्लीनिक डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में चल रहा था। जिनकी स्थिति नाजुक देखने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजा मृतक विश्विजित है।

नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दे दिए हैं

ताजा मामला 20 मार्च गुरुवार आज तड़के सुबह की है। यह युवक मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोनों मंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। नजदीकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अपराध का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। पुलिस प्रशासन इस पर नकेल कसने में सफल होगी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही नौगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं नवगछिया और परवत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है एफएसएल की टीम भी पूरे मामले में जुटी हुई है।

यह भी देखें :

पहले से भी दोनों भाइयों में अच्छे संबंध नहीं थे

वहीं घटनास्थल पर चश्मडीड गवाह ने बताया कि सुबह 6:30 जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर अपने दिया इसे लेकर विकल से उसकी कहा सुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों में अच्छे संबंध नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल्प घर के अंदर से पिस्तौल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली जबड़े के और पर हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की मां को भी हाथ में गोली लगी है जिससे वह घायल है। वहीं मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया कि मामला जमीन विवाद का बरसों से चला चला रहा है। जिसको लेकर आज छोटी विवाद से यह रूप बड़ा विवाद ले लिया और मेरे अपने चाचा ने ही मेरे पिताजी को गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी मनीषा ने यह भी बताया कि यह विवाद जमीन को लेकर रात में भी हुआ था। मेरे दो दो बच्चे हैं अब कैसे रखूंगी।

यह भी पढ़े : सोने का चेन पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, अपराधी लेकर हुए फरार…

विभूति सिंह की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...