50 हजार की इनामी महिला अपराधी खुशबु कुमारी गिरफ्तार

गया : आठ साल से फरार चल रही 50 हजार की इनामी महिला अपराधी खुशबु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांछित खुशबु की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। विशेष टीम ने उसे अतरी थाना क्षेत्र के कतलपुरा से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक महिला की पीट पीट कर हत्या करने का केस दर्ज है। महिला की हत्या मामले में पुलिस की जांच में खुशबू की संलिप्तता पाई गई थी आठ साल से पुलिस को चकमा दे रही थी।

खुशबु कुमारी 2017 में हुए हत्याकांड में नामजद थी

आपको बता दें कि खुशबु कुमारी 2017 में हुए हत्याकांड में नामजद थी। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गई थी। इस मामले में नीमचक बथानी थाना में केस दर्ज किया गया था, लेकिन तभी से वह फरार चल रही थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। तकनीकी निगरानी से मिली सफलता गया पुलिस ने खुशबु की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई थी, जिसमें तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल थे।

यह भी देखें :

पुलिस को सूचना मिली कि वह अतरी थाना क्षेत्र में इन दिनों आई हुई है

पुलिस को सूचना मिली कि वह अतरी थाना क्षेत्र में इन दिनों आई हुई है। छापेमारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार खुशबु कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े : थाना के बाहर ही पुलिसकर्मियों से किया महिलाओं ने हाथापाई, 3 महिला सहित चार गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img