50 हजार रूपये की इनामी कुख्यात महिला अपराधी को पुलिस ने दबोचा

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण पुलिस ने 50 हजार रूपये का इनामी एक कुख्यात महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कुख्यात प्रतिबंधित संगठन की सदस्य थी और लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर रंगदारी, लूट, हत्या का प्रयास और हत्या समेत 8 मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस महिला अपराधी से पूछताछ कर रही है।

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पताही थाना क्षेत्र के बेतौना की रहने वाली महिला प्रतिबंधित संगठन आजाद हिन्द फ़ौज की सदस्य है। उसका पति जितेंद्र सिंह पंचायत के मुखिया थे और उस दौरान उनकी हत्या नक्सलियों ने घर पर ही कर दी थी। पति की हत्या के बाद कुख्यात रीता सिंह ने गांव छोड़ दिया था और फिर श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ़ लिविंग से जुड़ गई।

मोतिहारी जेल समेत कई जेल में आर्ट ऑफ़ लिविंग का प्रशिक्षण शिविर लगाती थी। इसी बीच उसका नाम आपराधिक गतिविधियों में भी आने लगा था। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थाना और एसटीएफ के एसओजी 8 की टीम ने कुख्यात पचास हजार रूपये की इनामी रीता सिंह किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    3 Liquor Mafias के साथ पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में शराब

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

कुख्यात महिला अपराधी कुख्यात महिला अपराधी

कुख्यात महिला अपराधी

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...