Advertisment

Giridih: दुकान में हुई डकैती का खुलासा, मामले में दो गिरफ्तार

Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप बीते 7 मार्च रात्रि करीब डेढ़ बजे एक किराना दुकान सह मकान में हुई मारपीट और डकैती घटना का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है। इसकी जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी है।

Giridih: दुकान में हुई डकैती का खुलासा

पुलिस ने इस डकैती कांड में शामिल गंगाधर पासवान, निक्कू कुमार पासवान उर्फ रिंकू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के जमुई जिला के निवासी हैं। बताया गया कि बीते 7 मार्च को शुभम किराना दुकान और मकान में शटर काटकर 6 अज्ञात अपराधी द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर, दुकान संचालक के साथ मारपीट कर 8 लाख रुपये नकद एवं सोना-चाॅदी के जेवरात की डकैती की गई थी। इस संबंध में वादी मनोज कुमार साव ने जमुआ थाने में लिखित आवेदन दिया था।

इसके आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और अलग-अलग एंगल से पुलिस ने छानबीन कर घटना में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर डकैती करने की बात स्वीकार की है।

Giridih: अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

गिरफ्तार अभियुक्त निक्कू कुमार पासवान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 सब्बल, तीन मोटरसाइकिल, लूटे गए नगद में से 18 हजार 900 रुपये नगद एवं जेवरात तथा वादी का मोबाइल को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि अन्य अभियुक्ताें की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...