यूपी में रिकार्डतोड़ गर्मी, लू-हीटवेव को लेकर एक्शन प्लान लॉंच

डिजिटल डेस्क: यूपी में रिकार्डतोड़ गर्मी, लू-हीटवेव को लेकर एक्शन प्लान लॉंच। यूपी में बदलते मौसमी तेवर के क्रम में पड़ने वाली रिकार्डतोड़ गर्मी, लू-हीटवेव के हालातों से आमजनजीवन को सुरक्षित रखने संबंधी एक्शन प्लान तैयार किया है।

इस एक्शन प्लान को लॉंच भी कर दिया गया है। आरंभिक तौर पर इसे यूपी के 3 महानगरों में शुरू किया गया है। रिकार्डतोड़ गर्मी से बचाव और सुरक्षा के लिए बने एक्शन प्लान के सफल रहने पर इसे अन्य शहरों और जिलों में भी लागू करने की तैयारी है।

आंशिक तौर पर कई शहरों में इसका परीक्षण भी जारी है। लू-हीट वेव के कारण मृत्यु दर में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने के लिए यूपी की Yogi सरकार ने तीन जिलों आगरा, लखनऊ और झांसी में हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च किया है।

New Lalls
New Lalls

लू से बचाव को चौराहों पर लगेंगे ग्रीन नेट

सरकारी तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, CM Yogi खुले तौर पर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को चेता चुके हैं कि इस बार हीटवेव-लू से कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। अब उसी क्रम में लॉंच हुए इस एक्शन प्लान को अहम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस एक्शन प्लान के तहत चाैराहों पर ग्रीन नेट लगाकर लोगों को धूप से बचाया जाएगा। जगह-जगह पानी के प्याऊ और घड़े रखवाए जाएंगे। पशुओं के लिए भी इंतजाम होंगे।

निगम कर्मियों को ओआरएस के घोल का वितरण किया जाएगा। इस एक्शन प्लान को लागू करने के क्रम में बीते दिन आगरा में नगर निगम कार्यकारिणी हाॅल में वर्कशॉप हुई।

हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच
हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच

लू-हीटवेव से लोगों को बचाने के तैयार एक्शन प्लान जानें…

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रोजेक्ट डायरेक्टर कनीज फातिमा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इससे बचने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान को सभी विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा।

वर्ष 2024-25 में जनपद का हीट वेव प्लान आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा ने तैयार किया है। इसमें प्रदेश में जनपद आगरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष योगेंद्र ढिमरी ने आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के डॉक्टर महावीर गुलेच्छा, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट प्रियंका द्विवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत अजय राम आदि माैजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने अध्यक्षता की।

हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच
हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच

फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 सालों का रिकार्ड…

बीते फरवरी माह में गर्मी ने 125 साल का रिकार्ड तोड़ते अपने तेवर से भारतीय मौसम विभाग (IMD) को हैरत में डाल दिया तो मौसम विज्ञानी भी चौंक उठे हैं। इस साल चालू मौसम में बीते फरवरी माह में गर्मी ने बीते 125 के क्रम को ही बदल दिया और नया रिकार्ड बनाया तो IMD का चौंकना स्वाभाविक है।

IMD ने इसे लेकर रिपोर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, पहली बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के दस्तावेजों में परिभाषित सर्दी के महीने यानी फरवरी के दौरान लू चली। यानी फरवरी में हीटवेव ने आहट दे दी।

हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच
हीटवेव-लू से बचाव को यूपी में एक्शन प्लान लॉंच

बीते 25 फरवरी 2025 को गोवा और महाराष्ट्र में इस साल की पहली लू दर्ज की गई। IMD के जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 मार्च 2025 को ओडिशा और झारखंड में पहली गर्म रात दर्ज की गई, जबकि पिछले साल 2024 में यह स्थिति 27 मार्च को गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिली थी।

देश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसी से इस बार फरवरी में ही लू का असर दिखने लगा। ओडिशा समेत दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ओडिशा में 12 और 20 फरवरी, 2025 को दो बार ऐसा हुआ। IMD के मुताबिक इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के दो स्थानों, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक अधिक रिकॉर्ड किया गया।

यहां तक कि हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाके और केरल जैसे भारतीय राज्य जिन्होंने अतीत में हीटवेव का अनुभव नहीं किया है, अब अत्यधिक तापमान की उच्च आवृत्ति प्रदर्शित कर रहे हैं।

IMD के मुताबिक, कर्नाटक में 2030 तक 2.0 डिग्री सेल्सियस गर्म होने का अनुमान है। इससे यह क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में आ जाएगा, जिससे कमजोर आबादी के लिए अधिक खतरा पैदा हो जाएगा।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...