चालू गर्मी में हीटवेव को लेकर केंद्र का निर्देश – हर पब्लिक प्रोगाम में प्रति व्यक्ति 2 लीटर पानी का रहे इंतजाम

डिजिटल डेस्क : चालू गर्मी में हीटवेव को लेकर केंद्र का निर्देश – हर पब्लिक प्रोगाम में प्रति व्यक्ति 2 लीटर पानी का रहे इंतजाम। चालू गर्मी के मौसम में हीटवेव को लेकर लगातार भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को विशेष निर्देश जारी किया है।

इसमें केंद्र ने हर पब्लिक प्रोग्राम में हीटवेव की स्थिति को देखते हुए हर व्यक्ति पर 2 लीटर पानी का इंतजाम रखने को कहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्म हवाएं और भीषण गर्मी का अनुभव किया जा रहा है।

IMD का पूर्वानुमान है कि मार्च से लेकर जुलाई माह तक देश के 20 से ज्यादा राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को इस मौसमी प्रभाव से बचाने के लिए तत्काल सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

जिला प्रशासन इस अवधि में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों को निर्धारित नियमों के तहत ही अनुमति दे।

हीटवेव को देखते हुए नया नियम लागू

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से इस वर्ष भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताए जाने के बाद केंद्र ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर नया नियम लागू किया है। इसके तहत, किसी धार्मिक, सरकारी, राजनीतिक या अन्य किसी अन्य बड़े सार्वजनिक आयोजन के दौरान प्रति व्यक्ति 2 लीटर के हिसाब से पेयजल की व्यवस्था करनी अनिवार्य है।

यह नियम आगामी जुलाई माह तक लागू रहेंगे। इसी क्रम में केंद्र ने इस बाबत सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि प्रशासन के साथ साथ देश के प्रत्येक व्यक्ति को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर खास ध्यान देना चाहिए।

अगले तीन से चार दिन उनके आसपास का मौसम कैसा है और उसके आधार पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? इस बारे में लोगों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और जिन क्षेत्रों में गर्मी या लू को लेकर हाई अलर्ट है, वहां लोगों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

हीटवेव-लू से मौत का डेली अपडेट पर केंद्र की नजर

यही नहीं, केंद्र ने लू या गर्मी से किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके पोस्टमार्टम को लेकर भी दिशा निर्देश लागू किए हैं जिन्हें नई दिल्ली स्थित रोग नियंत्रण केंद्र की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हर दिन ऐसे मामलों की सूचना राज्य और केंद्र स्तर पर भेजना अनिवार्य है। उन्होंने राज्यों से कहा है कि सबसे पहले अस्पतालों में इमरजेंसी कूलिंग और उसके बाद यातायात यानी एंबुलेंस सेवा को लेकर व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 125 वर्षों में कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी, जितनी इस साल फरवरी में दर्ज की गई। हाल के वर्षों की तुलना में इस बार रातें भी पहले ही गर्म होने लगी हैं।

हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

फरवरी में ही गोवा और महाराष्ट्र में पहली लू का सामना किया। बीते फरवरी माह में 31 राज्यों में कम से कम एक बार रात में तापमान सामान्य से कम से कम एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

लंबे समय तक रात और दिन दोनों समय बहुत अधिक तापमान के संपर्क में रहने से लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है। साथ ही फसलों को नुकसान होने का भी अंदेशा बरकरार है।

हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

हीटवेव-लू के मद्देनजर केंद्र की ओर से जारी एडवाइजरी एकनजर में

हीटवेव-लू के मद्देनजर तय एडवाइजरी के क्रम में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में मेडिकल टीमों की तैनाती अनिवार्य है। इनके पास ओआरएस घोल से लेकर बर्फ के पैक्स तक होने चाहिए।

राज्यों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि गर्मी की चपेट में आए मरीजों के तापमान को तत्काल नीचे लाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर कूलिंग प्रणाली व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही केंद्र ने राज्यों से आम लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने को कहा है कि मार्च से लेकर मई और जून माह तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम तीन बजे के बीच धूप या गर्मी से सीधे संपर्क में आने से बचें।

हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
हीटवेव-लू से लोगों की परेशानी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

कोशिश करें कि इस अवधि में छांव का सहारा लिया जाए क्योंकि इसी अवधि में दिन का सबसे अधिक तापमान होता है। जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि बड़े आयोजनों में 500 लोगों पर कम से कम एक पानी का स्टॉल होना अनिवार्य है।

मंत्रालय का कहना है कि आमतौर पर एक व्यक्ति को दिनभर में कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए। केंद्र की ओर जारी एडवाइजरी में लोगों को चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचने की सलाह भी दी गई है।

दिशानिर्देश में कहा गया है कि इसके सेवन से लोगों को राहत नहीं, बल्कि शरीर में पानी की मात्रा कम होने की आशंका ज्यादा रहेगी, जिससे उन्हें कई तरह का स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है।

Saffrn

Trending News

इंटर छात्र का अपहरण कर निर्मम हत्या, दियारा में फेंका शव,...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ बदमाशों ने इस बार एक इंटर के छात्र का पहले अपहरण किया और...

RPF व CPDS टीम की संयुक्त कार्रवाई, रेल संपत्ति चोरी करने...

सिवान : सिवान आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल संपत्ति चोरी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ...

भोजपुर में ट्रक व यात्री बस में भीषण टक्कर, आधा दर्जन...

आरा : आरा भोजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। घटना भोजपुर जिले...

ईद-उल-अजहा का पर्व आज, पटना सहित बिहार के कई जिलों में...

बाढ़/बांका/भागलपुर : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का...

जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा, डेंटल डॉक्टर ने कहा-...

पटना : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 में जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा हुआ। डेंटल डॉक्टर ने आरोप...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img