इस दिन बिहार आयेंगे PM Modi, मधुबनी से करेंगे देश भर के…

पटना: बिहार के चुनावी वर्ष में प्रवेश करते ही केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा शुरू हो गया है। एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आयेंगे। वे पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित अत्याधुनिक टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मधुबनी पंचायती राज दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में PM भाग लेंगे और देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ग्रामीण विकास के लिए कुछ योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे PM

राजधानी पटना में स्थित पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा और अधिक यात्रियों की आवाजाही को लेकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल का निर्माण किया गया है। नए टर्मिनल में वेटिंग हॉल, आधुनिक सिक्यूरिटी सिस्टम के साथ ही अधिक लोगों की क्षमता की सुविधा दी गई है। इस टर्मिनल के शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेंगी और बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेंगी।

पंचायती राज दिवस

हर वर्ष 24 अप्रैल को भारत में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पंचायती राज दिवस के अवसर पर इस वर्ष मधुबनी में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और वे मधुबनी से देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के विकास के लिए कुछ योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

बता दें कि 29 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह 29 मार्च को राजधानी पटना में भाजपा कोर कमिटी के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे बापू सभागार में सहकारिता विभाग की बैठक में भाग लेने के बाद गोपालगंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...