Advertisment

हूल दिवस उपद्रव मामले में दो गिरफ्तार, पूर्व सीएम के करीबी होने का दावा, राजनीति गरमाई

गोड्डा: 30 जून को हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में हुए उपद्रव मामले में गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुधीर कुमार (निवासी जमशेदपुर) और गणेश मंडल (निवासी ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उपद्रव का मास्टरमाइंड बताया है और इनके पास से तीन अवैध हथियार, गोलियां और धोती-साड़ी बरामद की गई हैं।

राजनीतिक संबंधों की जांच शुरू
गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं। सुधीर कुमार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का सोशल मीडिया मैनेजर बताया जा रहा है। दोनों आरोपी जमशेदपुर में रहते हैं, लेकिन 20 जून से ही बरहेट, बोरिया और साहिबगंज क्षेत्र में एक्टिव थे।

एसपी ने बताया कि इनकी मंशा हूल दिवस पर सरकारी कार्यक्रम को बाधित करने की थी। सूचना के अनुसार, 8-10 लोग धोती-साड़ी, हथियार और पैसे बांटकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से दोनों की पहचान कर गिरफ्तारी की।

अब रिमांड पर होगी पूछताछ
गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, और पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे आगे की पूछताछ करेगी। इनके राजनीतिक संबंधों और साजिश की गहराई से जांच की जाएगी।

राजनीति तेज, झामुमो-भाजपा आमने-सामने
इस मामले को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। झामुमो ने भाजपा पर इस उपद्रव के पीछे होने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा दमनकारी हो गई है

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हूल दिवस के मौके पर हुए उपद्रव की साजिश और इससे जुड़े राजनीतिक तार सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...