Deoghar Crime : सिमडेगा में छिपे साइबर ठगों को देवघर पुलिस ने धर दबोचा, तीन आरोपियों का पर्दाफाश…

Deoghar Crime : साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवघर पुलिस ने तीन साइबर ठगों को सिमडेगा से गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें देवघर निवासी रतन दास, बास्की दास और जितेंद्र दास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने देवघर में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी के डर से सिमडेगा के भट्टीटोली क्षेत्र में छिपकर रह रहे थे।

ये भी पढ़ें- Mandar Robbery मामले का सनसनीखेज खुलासा, लाखों कैश के साथ तीन गिरफ्तार… 

राूब 22Scope News

Deoghar Crime : फर्जी कॉल के जरिये करते थे ठगी

सदर थाना पुलिस को जब इन ठगों के बारे में सूचना मिली, तो उन्होंने सिमडेगा में इनकी तलाश शुरू कर दी। एसडीपीओ बैजू उरांव और डीएसपी मुख्यालय रणवीर कुमार सिंह ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ठगों का मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी झारखंड पुलिस के प्रतिबिंब पोर्टल में पहले से ही जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों का उपयोग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : भाई ने ही उजाड़ दिया बहन का सुहाग, हत्या का सनसनीखेज खुलासा… 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी सिमडेगा में किराए पर रहकर स्थानीय लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। यह गिरोह ऑनलाइन ठगी के लिए विभिन्न प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल करता था, जिसमें फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, और बैंक से संबंधित अन्य धोखाधड़ी के तरीके शामिल थे।

Deoghar Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Deoghar Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

सिम कार्ड सहित अन्य डिजिटल दस्तावेज़ बरामद

आरोपियों के खिलाफ देवघर और आसपास के इलाकों में कई मामले दर्ज हैं। इन ठगों ने सिमडेगा में आकर लोगों को धोखा देने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के कारण उनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने उनके पास से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, और अन्य डिजिटल दस्तावेज़ बरामद किए हैं, जो उनके अपराधों के सबूत के रूप में काम करेंगे।

Dhanbad Crime : सास के अंतिम संस्कार में गए थे, घर पर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर… 

डीएसपी रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी साइबर ठगों के खिलाफ और सख्त कदम उठाएगी। इसके अलावा, उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नशाखोरी छोड़ दें नहीं तो झारखंड पुलिस नहीं छोड़ेगी-डीजीपी की चेतावनी… 

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...