Mandar Robbery मामले का सनसनीखेज खुलासा, लाखों कैश के साथ तीन गिरफ्तार…

Mandar Robbery

Ranchi : जिले के मांडर थाना क्षेत्र स्थित कंदरी चीलटोली में एक शिक्षक के घर से 12 लाख रुपये नकद और अन्य सामान की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से कैश सहित कई सामान को भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

Mandar Robbery : मांडर थाना क्षेत्र का है मामला
Mandar Robbery : मांडर थाना क्षेत्र का है मामला

Mandar Robbery : 10 मार्च को दिया गया था घटना को अंजाम

खलारी के डीएसपी आरएन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि 10 मार्च को मांडर थाना क्षेत्र स्थित कंदरी चीलटोली में स्थित शिक्षक बाल कुमार साहू के घर को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से कैश सहित कई महंगे सामान की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर मामले की कड़ी जांच शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नशाखोरी छोड़ दें नहीं तो झारखंड पुलिस नहीं छोड़ेगी-डीजीपी की चेतावनी… 

लोहरदगा के अपराधियो ने दिया था घटना को अंजाम

चोरी की घटना के बाद मांडर पुलिस रेस में आ गई। मांडर थाना प्रभारी राहुल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सज्जाद अंसारी, कमलेश साहू उर्फ बीरू और पंकज साहू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Garhwa : काल बनकर गिरी बिजली, चपेट में आने से आने से युवक की दर्दनाक मौत… 

दो लाख कैश सहित कई सामान बरामद

पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति को भी बरामद किया। इसमें नकद दो लाख 11 हजार रुपये, एक एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैट्री, इंडक्शन चूल्हा, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा, चोरी की घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने का औजार और एक टेंपो भी पुलिस ने बरामद किया है, जो अपराधियों ने चोरी को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : रामनवमी जुलूस में डीजे पर रोक क्यों? सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाए सवाल… 

खलारी के डीएसपी आरएन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मांडर पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से यह अपराधी गिरोह पकड़ में आया है। पुलिस ने कहा कि सज्जाद अंसारी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और लोहरदगा, भंडरा तथा रातू थाना क्षेत्रों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

 

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...