अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर युवा संकल्प यात्रा का आयोजन

जमशेदपुर: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्य तथि के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने सर दोराबजी टाटा पार्क से साकची मुख्य गोल चक्कर तक युवा संकल्प यात्रा निकाला।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे। इन्होंने अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर गुब्बारा उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर युवा संकल्प यात्रा को रवाना किया।

मौके पर रघुवर दास ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अटल बिहारी वाजपेई 21वीं सदी के प्रखर राजनेता थे, राजनीतिज्ञ के साथ कवि और मनीषी भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने ही पोखरण में परमाणु परीक्षण कर सुरक्षित भारत की नींव रखी थी। उनका मानना था कि राजनीति सेवा का साधन है।

अटल बिहारी वाजपेई ने जिस सुरक्षित समृद्ध भारत की नींव रखी थी, उसे ही  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं। आज हम आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आज से 25 वर्ष बाद  2047 में भारत को विश्व गुरु बनाना है।

मनुष्यता के साथ राष्ट्रीयता को जोड़कर चलने वाले नेता थें अटल बिहारी-राज्यपाल गंगा प्रसाद

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...