Advertisment

Bihar Diwas समारोह के दौरान गांधी मैदान में बैठ कर घूम सकते हैं बिहार, IPRD ने की है ये खास व्यवस्था…

Bihar Diwas में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टाल में लीजिए 3D एक्सपीरियंस। पटना के गांधी मैदान में लगे IPRD के स्टॉल में 3डी वीआर उपकरण से लीजिए अनुभव बिहार के प्रमुख स्थलों का। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में बिक्री के लिए बिहार डायरी उपलब्ध

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas) का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहाँ पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे।

इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं। ऐतिहासिक मैदान के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजना को प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें – 5 दिवसीय Bihar Diwas का कल CM करेंगे उद्घाटन, दिखेगी बिहार के समृद्ध संस्कृति की झलक..

बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है, तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...