Advertisement
Advertisement

3D में बिहार का भ्रमण करने पहुंच रही लोगों की भीड़, IPRD ने की है खास व्यवस्था…

सैकड़ों की संख्या में लोग 3D में देख रहे बिहार के प्रमुख स्थल। बिहार दिवस में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टाल पर बड़ी संख्या में लोग ले रहे 3D एक्सपीरियंस। आईपीआरडी के पवेलियन में 3डी वीआर उपकरण से लीजिए अनुभव बिहार के प्रमुख स्थलों का

पटना: बिहार दिवस का भव्य समारोह शहर के गांधी मैदान में चल रहा है। पहली बार यहां पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। यहां पहले दिन करीब 400 लोगों ने आभासीय माध्यम से सूबे के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। दूसरे दिन भी करीब 500 लोगों ने वर्चुअल रियलिटी उपकरण की मदद से बिहार के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का आभासीय तरीके से भ्रमण किया।  3D 3D

3D में कर रहे हैं राज्य के प्रमुख स्थलों का आभासी भ्रमण

इस पवेलियन में सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा और लोग लाइन लगाकर वीआर उपकरण से रोमांचक अनुभव को प्राप्त करके के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसके लिए पवेलियन में वीआर उपकरण की खासतौर से व्यवस्था की गई है। सोफा पर बैठकर या खड़े हो लोग इसका आनंद ले रहे हैं। इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक मैदान के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजना को प्रदर्शित किया गया है।

बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है। यहां बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है, जिसे भी बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे है। अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है, तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Commercial Advertisment

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...