Advertisement
Advertisement

Bihar Diwas समारोह में आकर्षण का केंद्र बना IPRD का पैवेलियन, मंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा…

Bihar Diwas पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पैवेलियन का मंत्री महेश्वर हज़ारी ने किया उद्घाटन। बिहार दिवस में वर्चुअल रियलिटी तकनीक से बिहार के प्रमुख स्थलों का भ्रमण बना आकर्षण का केंद्र। मंत्री ने कहा- कल्याणकारी योजनाओं और सरकार के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी से लोगों को मिलेगा लाभ।

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas) के मौके पर पटना के गांधी मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पैवेलियन का उदघाटन शनिवार को विभागीय मंत्री महेश्वर हजारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने वर्चुअल रियलिटी के जरिए 3डी तकनीक से बिहार के सभी प्रमुख स्थलों का आभासीय भ्रमण किया। मंत्री ने राजगीर के ग्लास ब्रिज और ह्वेन सान्ग मेमोरियल का वर्चुअल अनुभव लिया और कहा यह बेहद रोमांचकारी है, ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं वास्तव में इस स्थान पर मौजूद हूँ।

इस अवसर पर मंत्री ने यह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए अब तक जो कार्य किए हैं, उनका ज्वलंत उदाहरण गांधी मैदान में विभिन्न स्टाल के ज़रिए देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस पवेलियन में राज्य सरकार के स्तर से चलाई जाने वाली तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का मुआयना करते हुए कहा कि इस बार का बिहार दिवस काफ़ी ख़ास है। Bihar Diwas Bihar Diwas

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas समारोह के दौरान गांधी मैदान में बैठ कर घूम सकते हैं बिहार, IPRD ने की है ये खास व्यवस्था…

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार Bihar Diwas का थीम “उन्नत बिहार–विकसित बिहार” रखा गया है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमलोगों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में आम जन के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित पैंफलेट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। साथ ही बिक्री के लिए बिहार डायरी 2025 भी उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि विभाग के पवेलियन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक और माटी की सोंधी खुशबू दिखाई देगी।

2 22 scaled 22Scope News

पहली बार आम लोगों ने लिया 3डी में बिहार के प्रमुख स्थलों का अनुभव

Bihar Diwas का आयोजन पटना के गांधी मैदान मे किया गया है। पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में अलग–अलग योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में पहली बार आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से आम लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे माउंटेन मैन के बेटे

इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब के गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।

Bihar Diwas समारोह में बिहार डायरी बिक्री के लिए उपलब्ध

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तकें, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है। इस मौक़े पर विभाग के संयुक्त सचिव बी बी चौधरी, ओएसडी कुमारिल सत्यनंदन, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, उपनिदेशक सुनील कुमार पाठक लाल बाबू सिंह, सहायक निदेशक राजेश चंद्र एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...