CM ने बिहार दिवस और पटना पुस्तक महोत्सव का किया उद्घाटन

CM ने बिहार दिवस 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारा उड़ाकर किया विधिवत उद्घाटन। CM ने पटना पुस्तक महोत्सव का फीता काटकर किया शुभारंभ

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस 2025 (22-24 मार्च) का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। बिहार के 113वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ रखी गयी है।

CM ने बिहार दिवस समारोह-2025 के उ‌द्घाटन से पूर्व पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। CM ने शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ग्रामीण विकास विभाग (जीविका), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, खेल विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘डिजास्टर रिस्क रिडक्शन रोडमैप ऑफ बिहार तथा ‘मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम’ (कक्षा- 9-12) का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas पर परिवहन विभाग की अनूठी पहल, बन गया आकर्षण का केंद्र…

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के अवलोकन के क्रम में CM ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुये कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। हमने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाने का काम किया। हमने ही इसका नाम ‘जीविका’ दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसका नाम ‘आजीविका’ किया। आप सभी अच्छा काम कर रही हैं। बुलंदी के साथ आप सभी जीविका दीदियां इसी प्रकार काम करते रहिये और आगे बढ़ते रहिये। आपकी जो भी जरूरतें होगी, उसे पूरा किया जायेगा। राज्य सरकार हरसंभव मदद करती रहेगी।

2 23 scaled 22Scope News

CM ने पटना पुस्तक महोत्सव का भी किया शुभारंभ

इसके पश्चात् CM ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण भी किया। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas समारोह में आकर्षण का केंद्र बना IPRD का पैवेलियन, मंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा…

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सांसद संजय कुमार झा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा,

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...