Bihar Diwas पर परिवहन विभाग की अनूठी पहल, बन गया आकर्षण का केंद्र…

Bihar Diwas पर परिवहन विभाग की अनूठी पहल, गांधी मैदान में निःशुल्क वाहन जांच और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। लगायी गयी ई-वाहन और सीएनजी वाहनों की प्रदर्शनी। छात्रों के लिए विशेष ऑफर, मिली कई सुविधाएं

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas) के मौके पर परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है और गांधी मैदान में निःशुल्क वाहन जांच और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस मौके पर विभाग की तरफ से दो पहिया और चार पहिया ई-वाहनों, सीएनजी वाहनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

परिवहन विभाग की अनूठी पहल

Bihar Diwas के मौके पर परिवहन विभाग द्वारा लगाए गये स्टॉल पर सड़क सुरक्षा, आधुनिक वाहन तकनीक और यातायात नियमों की जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया है। परिवहन विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और पपेट शो के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया। ये आधुनिक तकनीकें सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas समारोह में आकर्षण का केंद्र बना IPRD का पैवेलियन, मंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा…

यहां उपलब्ध सुविधाएं

बड़ी बात ये है कि यहां वाहन जांच के लिए दो सिमुलेटर, चार्जिंग स्टेशन का लाइव डेमो, ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट, वाहन चालकों की नेत्र जांच जैसी नि: शुल्क सुविधाएं भी मौजूद हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले सज्जन नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह पहल लोगों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने के लिए की जा रही है।

Bihar Diwas के दौरान छात्रों के लिए विशेष ऑफर

इसके साथ ही छात्रों के लिए विशेष ऑफर के साथ बस पास बनाने की सुविधा दी जा रही है, जिससे वे सुलभ और किफायती यात्रा का लाभ उठा सकें। यही नहीं, सड़क सुरक्षा थीम पर पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें विजेताओं को हेलमेट, की-रिंग और रिफ्लेक्टिव बैंड से पुरस्कृत किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...