Hospital में घुस संचालिका की गोली मार कर हत्या, कर्मियों ने कहा…

पटना: बिहार में अपराधी इस कदर बेख़ौफ़ हैं कि वे किसी भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके की जहां अपराधियों ने सरेआम एक Hospital में घुस कर अस्पताल संचालिका की गोली मार कर हत्या कर दी। सबसे हैरत की बात है कि Hospital संचालिका के चैम्बर में गोली चली लेकिन किसी को पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें – Patna पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 को दबोचा, चोरी के बाद खरीदा था मोबाइल और साइकिल…

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने Hospital संचालिका सुरभि राज के चंबर में घुस कर गोली मार दी और फरार हो गये। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें कब गोली मारी किसी को पता नहीं चला लेकिन जब कोई कर्मी अंदर गया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स पहुँचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पटना सिटी एसपी अखिलेश एवं अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Patna से उमेश चौबे की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...