Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hospital में घुस संचालिका की गोली मार कर हत्या, कर्मियों ने कहा…

Hospital में घुस संचालिका की गोली मार कर हत्या, कर्मियों ने कहा...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार में अपराधी इस कदर बेख़ौफ़ हैं कि वे किसी भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके की जहां अपराधियों ने सरेआम एक Hospital में घुस कर अस्पताल संचालिका की गोली मार कर हत्या कर दी। सबसे हैरत की बात है कि Hospital संचालिका के चैम्बर में गोली चली लेकिन किसी को पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें – Patna पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 को दबोचा, चोरी के बाद खरीदा था मोबाइल और साइकिल…

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने Hospital संचालिका सुरभि राज के चंबर में घुस कर गोली मार दी और फरार हो गये। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें कब गोली मारी किसी को पता नहीं चला लेकिन जब कोई कर्मी अंदर गया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स पहुँचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पटना सिटी एसपी अखिलेश एवं अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Patna से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...

Bihar New Sugar Mills: बिहार के दो जिलों में खुलेगी नई...

Bihar New Sugar Mills, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी...

National Press Day Bihar 2026: लोकप्रियता के लिए पत्रकारिता से समझौता...

National Press Day Bihar 2026, पटना: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में सोमवार, 16 नवंबर को परिचर्चा...