धनबाद : धनबाद में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के द्वारा पांचवी कक्षा से नीचे की पढ़ाई कराने वाले स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. साथ ही कोरोना संक्रमण से मृत हुए लोगो को श्रद्धांजलि भी दी गई.
एसोसिएशन की सिमा देवी ने बताया कि कोरोना में निजी विद्यालय संचालकों की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है,साथ ही प्राइमरी स्कूल के बच्चों का भी पढ़ाई बर्बाद हुआ है. उन्होंने कहा की सरकार को इसे लेकर मांग पत्र सौंपी गई है. जिसमें मांग किया गया है कि आंगनबाड़ी के तर्ज पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों को अभिभावकों के इच्छा अनुसार विद्यालय में आने की अनुमति प्रदान की जाए. पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण जो विद्यालय बंद रहे उन विद्यालयों के संचालकों और वहां कार्यरत शिक्षकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. कोरोना काल में विद्यालय को लगने वाले शुल्क एवं कर माफ किया जाए. कोरोना काल में आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालयों को आर्थिक मदद मिले।
रिपोर्ट : राजकुमार

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का एक दिवसीय धरना
Ranchi Triple Murder: सूअर के खेत में घुसने पर हुआ था...
रांची के ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 अगस्त 2023 को होटल में हमला कर...
Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...
झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...
JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

















