Advertisment

फिर Patna पहुंचे कांग्रेस प्रभारी, अखिलेश सिंह को हटाने पर कहा- हाईकमान करती है फैसला

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के युवा नेता कृष्णा अल्लावरू (Krishna Allavaru) जब से बिहार कांग्रेस के प्रभारी बने हैं तब से पूरे एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। एक बार फिर कृष्णा अल्लावरू आज यानी 23 मार्च को पटना पहुंचे हैं। उनसे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल किया कि राष्ट्रगान वाले मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार से पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में विपक्ष के नेता राबड़ी देवी उनसे इस्तीफा मांग रही है तो कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि मुद्दों की बात करें।

बिहार की जनता क्या चाहती है और क्या करना है इस पर बात होनी चाहिए – कृष्णा अल्लावरू

इस पर कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि बिहार की जनता को क्या चाहिए, बिहार की जनता के लिए क्या करना है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर भी कृष्णा अल्लावरू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर जगह आलाकमान तय करता है, समय आने पर किसको कब क्या बनाना है ये शीर्ष नेतृत्व तय करती है। कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि वैसे अखिलेश प्रसाद सिंह सर्वमान्य नेता हैं।

यह भी पढ़े : कांग्रेस प्रभारी का नीतीश पर हमला, कहा- क्रिमिनल हिस्ट्रीशीटर को मंत्रिमंडल में लिया है CM

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...