BSEB आज जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देख सकते हैं छात्र…

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज इंटर परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। BSEB की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 01:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इंटर के छात्र अपना परीक्षा परिणाम www.interresult2025.com और www.interbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं।

BSEB ने बढ़ा दी है सम्मान की राशि

इस वर्ष BSEB इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए इनाम की राशि भी दुगुनी कर दी है। इस वर्ष इंटर की परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रूपये, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जायेगा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1.5 लाख रूपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1 लाख रूपये और चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले छात्रों को 30 हजार रूपये दिए जायेंगे।

1 286 22Scope News

बता दें कि इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इंटर की परीक्षा में इस वर्ष करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में कम से कम 33% और व्यावहारिक परीक्षा में 40% अंक लाने होंगे। जो छात्र इन मानदंडों को पूरा करने में विफल रहते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...