सुरभि राज हत्याकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लोग गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में सुरभि राज के पति देवर सहित अलका नाम की एक महिला के साथ कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पुष्टि पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने कर दिया है। वहीं थाना में ही बेटा ने अपने पिता को मौत के घाट  उतार दिया है।

जो भी पुलिस टेस्ट करना चाहे हमलोग तैयार हैं – भाई मुना कुमार

साथ ही राकेश रौशन के भाई मुना कुमार ने कहा कि मेरे भाई को अस्पताल के कर्मचारी और पुलिस ने झूठ मुठ में फंसाया है। मेरे भाई को जो भी पुलिस टेस्ट करना चाहे हमलोग तैयार है। हमारा परिवार नार्को टेस्ट भी कराने को भी तैयार है। गलत लोगों को आरोपी बनाकर फंसाया जा रहा है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने की बात बतलाई जा रही है। वहीं राकेश रोशन के भाई मुन्ना ने कहा कि जिस तरह प्रशासन केस को डाइवर्ट कर रही है। कहीं ना कहीं अपराधियों को बचाया जा रहा है। घटना के घटित हुई तीन दिन आज हो रहे हैं। रात दिन प्रशासन इस केस को सुलझाने और जांच में लगी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या का स्रोत अपने घर के ही लोग के द्वारा किया गया है

वहीं प्रशासन यह दावा कर रही है की हत्या का स्रोत अपने घर के ही लोग के द्वारा किया गया है। वहीं जिस लड़की को प्रशासन ने पकड़ कर लाया है। बतलाया जाता है कि उससे उनका भी संबंध रहा है। लड़की से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कैमरा के सामने नहीं बोलेंगे। इसी तरह उसने बताया कि कोई संबंध नहीं था। क्योंकि फोर्ड में हमलोग साथ में काम करते थे। फोर्ड से काम छूटा था तो एशिया अस्पताल काम करने लगे। उनकी पत्नी से भी मेरा अच्छा व्यवहार और संबंध था। किसी तरह की कोई बात और विवाद नहीं था। क्योंकि मैं स्टाफ थी, स्टाफ की तरह रहती थी।

यह भी देखें :

प्रशासन इस मामले को कब तक क्लियर करती है

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कब तक क्लियर करती है। वहीं हथियार भी बरामद नहीं हो पाना प्रशासन के लिए चुनौती है। सुरभि राज के केस का कबतक निष्पादन हो पता है यह देखना होगा। प्रशासन इसको कबतक निष्पादन कर पाती है, यह वक्त ही बताएगा। वहीं पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने बयान जारी किया है कि अस्पताल से कुछ साक्ष्य बरामद हुए हैं। अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि तमाम सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। न्यायालय भेजा जा रहा है, अभी अनुसंधान जारी रहेगा।

SSP ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का ही है

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने सुरभि राज हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है। फाइनेंशियल कारण से भी हत्या का शक है। इस पर जांच चल रही है। महिला सुरभि राज के पति राकेश रौशन का अस्पताल की महिलाकर्मी अलका से प्रेम-प्रसंग था। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का ही लग रहा है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने का आरोप भी लगा रही है।

Patna SSP 3 22Scope News
SSP ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का ही है

यह भी पढ़े : हत्या व लूटकांड का बड़ा खुलासा, लंबे समय से फरार चल रहे 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

उमेश चौबे और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img