पटना: कुछ दिन पहले बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठी थी जिसके बाद राज्य में जम कर सियासत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को भी भारत रत्न देने की मांग उठी और अब लालू यादव (Lalu Yadav) को भारत रत्न देने की मांग विधानसभा तक पहुंच गई। बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान राजद विधायक मुकेश रौशन ने विधानसभा में लालू यादव को भारत रत्न से सम्मनित किये जाने की मांग के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की।
यह भी पढ़ें – Inter परीक्षा में टेंट वाले के बेटे ने टॉप 5 में बनाया जगह, IAS बनने का है सपना…
Lalu Yadav भारत रत्न देने की पहले भी उठ चुकी है मांग
प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि 1990 में जब लालू यादव (Lalu Yadav) बिहार के मुख्यमंत्री बने तब राज्य के दलित, पिछड़े और अतिपिछडे समाज के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाया। इसलिए भारत सरकार को यह प्रस्ताव भेजा जाये कि लालू यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये। मुकेश रौशन के प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने ऐसा प्रस्ताव नहीं होने का हवाला दे कर भारत सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजने की बात कही। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ध्वनिमत करवाई और प्रस्ताव के विपक्ष में अधिक मत होने के कारण प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें – बिहार चुनाव में Congress रहेगी राजद के साथ या नहीं, दिल्ली में हुई बैठक में हुआ क्लियर…
पटना से महीप राज रिपोर्ट
Highlights


