Advertisment

Ranchi BJP Leader Murder : हत्या से लोगों में उबाल, सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन, लगा लंबा जाम…

Ranchi BJP Leader Murder : कांके थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद लोगों का उबाल सड़क पर आ पहुंचा है। हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कांके ब्लॉक चौक पर टायर जलाकर सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : 99 ग्रुप के कार्यालय में आयकर विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप… 

ktr56t 22Scope News

Ranchi BJP Leader Murder : मौके पर भारी दलबल के साथ पुलिस तैनात

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर ग्रामीण एसपी दलबल के साथ कांके चौक पर पहुंचे हैं। हत्या से लोग गुस्से में हैं। सड़क जाम से रोड के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े गोलीबारी, पूर्व जिला परिषद को अपराधियों ने मारी गोली… 

Ranchi BJP Leader Murder : लोगों की समझाती पुलिस
Ranchi BJP Leader Murder : लोगों की समझाती पुलिस

ये भी पढ़ें- Ranchi BJP Leader Murder : हत्या से लोगों में उबाल, सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन, एक हिरासत में… 

जानकारी के अनुसार, अनिल टाइगर अपनी सामान्य गतिविधियों में व्यस्त थे, तभी अपराधियों ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके शरीर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

78yuoui 22Scope News

राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय थे अनिल टाइगर

स्थानीय लोगों की माने तो अनिल टाइगर, जो रांची के कांके इलाके के निवासी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य थे, राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष थे। इसके अलावे वे ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...