Advertisment

Nawada के गांवों में घुसा हाथी का झुण्ड, वनकर्मियों ने….

नवादा: नवादा (Nawada)  में जंगली हाथियों का झुण्ड ग्रामीण इलाकों में देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मामला रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के जंगल के आसपास के इलाके का है जहां लोगों ने हाथियों के झुण्ड को घूमते हुए देखा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी हाथियों के झुण्ड को खदेड़ने में जुट गई। बताया जा रहा है कि वन कर्मियों ने हाथी के झुण्ड को चोरडीहा जंगल की तरफ मोड़ कर आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। Nawada Nawada 

यह भी पढ़ें – Jamui में कई पुलिस अधिकारी किये गए इधर से उधर, SP ने कहा ‘विधि व्यवस्था…’

वनकर्मियो ने बताया कि बुधवार को इलाके में हाथी नहीं दिखे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि झारखंड की जंगलों में आदिवासियों ने जंगली जमीन को अतिक्रमित कर उस पर अपना घर और खेत बना लिया है। जंगली क्षेत्रों में इंसान की दखल के कारण हाथी इधर गांव की तरफ भटकने लगे हैं। लोगों ने बताया कि हाथी के झुण्ड में करीब 18 हाथी थे जिसे वनकर्मियो ने चोरडीहा की जंगल की तरफ मोड़ दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथियों का झुण्ड अब इस इलाके से चला गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Kanhaiya की यात्रा पहुंची सहरसा, पलायन को लेकर कहा…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...