नवादा: नवादा (Nawada) में जंगली हाथियों का झुण्ड ग्रामीण इलाकों में देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मामला रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के जंगल के आसपास के इलाके का है जहां लोगों ने हाथियों के झुण्ड को घूमते हुए देखा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी हाथियों के झुण्ड को खदेड़ने में जुट गई। बताया जा रहा है कि वन कर्मियों ने हाथी के झुण्ड को चोरडीहा जंगल की तरफ मोड़ कर आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। Nawada Nawada
यह भी पढ़ें – Jamui में कई पुलिस अधिकारी किये गए इधर से उधर, SP ने कहा ‘विधि व्यवस्था…’
वनकर्मियो ने बताया कि बुधवार को इलाके में हाथी नहीं दिखे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि झारखंड की जंगलों में आदिवासियों ने जंगली जमीन को अतिक्रमित कर उस पर अपना घर और खेत बना लिया है। जंगली क्षेत्रों में इंसान की दखल के कारण हाथी इधर गांव की तरफ भटकने लगे हैं। लोगों ने बताया कि हाथी के झुण्ड में करीब 18 हाथी थे जिसे वनकर्मियो ने चोरडीहा की जंगल की तरफ मोड़ दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथियों का झुण्ड अब इस इलाके से चला गया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Kanhaiya की यात्रा पहुंची सहरसा, पलायन को लेकर कहा…
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट







