Jamui में कई पुलिस अधिकारी किये गए इधर से उधर, SP ने कहा ‘विधि व्यवस्था…’

जमुई: जमुई (Jamui)  में विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए जिले के एसपी ने 11 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। माना जा रहा है कि एसपी मदन कुमार आनंद ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है जिसका असर जिले में विधि व्यवस्था पर बेहतर होगा। तबादले की सूची के अनुसार Jamui टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार को झाझा अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को जमुई थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार को खैरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही, मोहनपुर थाना में तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार अब सोनो थाना के प्रभारी होंगे। चकाई के एसआई लाल बहादुर सिंह को सिकंदरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह को गिद्धौर थाना प्रभारी का पद सौंपा गया है। विशाल कुमार सिंह को अब चरका पत्थर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर थाना के एसआई ओम प्रकाश दुबे को मोहनपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। झाझा के एसआई कुंज बिहारी को चिहरा थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – राजस्व कर्मचारी के लिए छोटा पड़ गया सरकारी Office, निजी आवास में…

चरका पत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार को अब गरही थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, खैरा थाना के एसआई अर्जुन रावत को अनुसूचित जाति जनजाति थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी नए पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। Jamui 

उन्होंने कहा कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे पुलिस प्रशासन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा। जम्मू में हुए इस फेरबदल को स्थानीय स्तर पर भी सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Kanhaiya की यात्रा पहुंची सहरसा, पलायन को लेकर कहा…

Jamui से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...