बेखौफ अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी। पेट में दो गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया उसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज पॉलिटेक्निक के पास की घटना है।

DMCH ले जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज पॉलिटेक्निक के पास एक दीपक साह नाम के युवक को बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की शाम गोली मार दिया। दो गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन गोली चलने की आवाज सुनकर युवक के पास पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए। सदर अस्पताल से युवक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी देखें :

घटना पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की कर रही है छानबीन

आपको बता दें कि मृतक युवक की पहचान लहरीयागंज पॉलिटेक्निक के निकट के स्वर्गीय शंभू शाह के पुत्र 35 वर्षीय दीपक कुमार साह के रूप में की गई है। मृतक का शव लेकर परिजन सदर अस्पताल लौट गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को हो गई है। गोलीबारी की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर रहिका थाना, राजनगर थाना और नगर थाना सहित कई थानों की डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। वहीं अपराधियों की पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी को भी खगाल रही है।

यह भी पढ़े : बेटे ने मां को मारी गोली हुई मौत, घटना के बाद इलाके में सनसनी

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img