Advertisment

वेतन रोकने के विरोध में आज से बंद रखें OPD सेवा

आरा : भोजपुर सहित सहित पूरे बिहार के अस्पतालों में 27 मार्च से 29 मार्च तक ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव को पत्र लिखकर दी है। संघ के सचिव डॉक्टर विनय कुमार ने पत्र में यह चेतावनी भी दी है कि अगर तीन दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो और भी कड़ा कदम उठाने के लिए चिकित्सक विवश होंगे।

कई महीनों से राज्य भर के चिकित्सकों को प्रताड़ित किया जा रहा है – बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ

संघ ने कहा कि जिस प्रकार शिवहर, गोपालगंज और मधुबनी जिला में जिलाधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक के आधार पर कई महीनों से चिकित्सकों का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। कई महीनों से राज्य भर के चिकित्सकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उससे पूरे बिहार के चिकित्सकों में बहुत ही आक्रोश है। भासा के सुरक्षा, आवास, पर्याप्त मानव बल, गृह जिला में पोस्टिंग और कार्य अवधि के निर्धारण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। अभी तक राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन विभागों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति का कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े : Bihar के सभी सरकारी अस्पतालों में आज से अगले 3 दिनों तक OPD सेवा रहेगा बाधित

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...